PM Modi – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नदिया के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल पर हमला बोला।
PM Modi
उन्होंने झालमुडी वाले मामले पर बड़े ही व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा, “झालमुड़ी तो मैंने खाई, लेकिन झाल तृणमूल को लगी है।”
पीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक बार फिर थोड़ा व्यंग्यात्मक अंदाज़ अपनाते हुए कहा, “4 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो हम सिर्फ़ मिठाइयाँ ही नहीं बाँटेंगे—हम झालमुड़ी भी बाँटेंगे।”
पीएम मोदी ने दावा किया कि इस बार एक नया रिकॉर्ड बना है। हमने पिछले 50 सालों में ऐसा कोई नज़ारा नहीं देखा।
पीएम मोदी ने कहा, “जब भी भारी संख्या में वोटिंग हुई है, भाजपा ही जीती है। इस बार भी भाजपा ही जीतेगी।”
