PM Modi on Paper Leak – दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है।
PM Modi on Paper Leak
इस फैसले की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के दी है। पीएम ने पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिए हैं।
पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा – देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
पीएम ने पोस्ट में लिखा – इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
