PM Modi – महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की तैयारी के बीच केंद्र सरकार ने परिसीमन से जुड़े विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी दी है।
PM Modi
इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि वह खुद भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास करने वालों में शामिल रहे हैं. कई महिलाओं ने उनसे मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया है. वहीं, कई बहनों ने पत्र लिखकर महिला आरक्षण से जुड़ी अपनी बातें और उम्मीदें उनके सामने रखी हैं।
पीएम ने कहा कि वह देश की हर महिला को भरोसा दिलाते हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी।
महिला आरक्षण को लागू करने के लिए केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया खत्म करना चाहती है
सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें रिजर्व करने का प्रावधान किया गया है।
