Advertisement

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों से बात करेंगे पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों से रू-ब-रू होंगे। ये कार्यक्रम आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रहा है जहां पर प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को बताएंगे कि किस तरह से परीक्षा के दबाव को कम किया जाए।

Advertisement

 

कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षाओं की तैयारी के तरीकों, तनाव प्रबंधन आदि के बारे में पूरे भारत के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

 

छात्रों के साथ पीएम मोदी की परीक्षा पूर्व बातचीत के 5वें संस्करण की थीम है ‘परीक्षा की बात, पीएम के साथ’। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षा पे चर्चा एक बड़े आंदोलन ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari