Advertisement
Pm modi on budget

PM Modi Prayagraj Visit – पीएम मोदी आज प्रयागराज में, देंगे 6670 करोड़ रुपए की सौगात

उत्तर प्रदेश

PM Modi Prayagraj Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  प्रयागराज का दौरा करेंगे। यहां पीएम 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

PM Modi Prayagraj Visit

साथ ही पीएम मोदी इस दौरान संगम तट पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके अलावा वह महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का दौरा करेंगे। 

PM नरेंद्र मोदी 3 घंटे 20 मिनट संगम नगरी में रहेंगे। वह सुबह 11.30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से अरैल DPS स्कूल हेलीपैड पहुंचेंगे।

पीएम अरैल से पीएम मोदी निषादराज क्रूज से 12 बजे किला घाट पहुंचेंगे। पीएम मोदी किला घाट पहुंचने के बाद वहां से निकलकर लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 12.40 बजे से 1.10 बजे तक संगम पूजन करेंगे। महाकुंभ 2025 के लिए प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

उन परियोजनाओं में प्रयागराज में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट रोड जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari