Advertisement
Pm modi on budget

PM Modi आज करेंगे राजस्थान और महाराष्ट्र का दौरा

महाराष्ट्र राजस्थान

PM Modi आज राजस्थान और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। राजस्थान के जोधपुर में उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

PM Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 अगस्त को सुबह करीब 11:15 बजे महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे।

इस दौरान एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान हाल ही में लखपति बनीं 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे तथा उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

पीएम 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari