PM Modi – मैं भाजपा का कार्यकर्ता, नितिन नबीन मेरे बॉस – पीएम मोदी

देश

PM Modi – भारतीय जनता पार्टी को आज नितिन नबीन के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पीएम ने बधाई दी।

PM Modi

नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर पीएम मोदी ने कहा “मैं नबीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूँ और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज बीजेपी का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है।

PM Modi – पीएम ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये सब अपनी जगह पर है लेकिन इनसब से बड़ी बात मेरे लिए ये है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। यह सबसे बड़ा गर्व है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari