pm modi

PM मोदी बोले-नहीं भूल सकते बंटवारे का दर्द, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का ऐलान

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मनाने का एलान किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जान गंवाने वालों वीरों को याद किया।

 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया “देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।’

 

पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

Share from here