PM Modi Seychelles visit – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 से 29 जून की सेशेल्स यात्रा पर रवाना हो गए हैं।
PM Modi Seychelles visit
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति और अपने मित्र डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं।
वे वहां ‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’ के तौर पर सेशेल्स के ‘नेशनल डे’ के ‘गोल्डन जुबली’ समारोह में शामिल होंगे।
उन्होंने अपनी राजकीय यात्रा से पहले एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री ने सेशेल्स को भारत का एक अहम समुद्री पड़ोसी और भारत के ‘विज़न महासागर’ तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति साझा प्रतिबद्धता में एक प्रमुख साझेदार बताया।
उन्होंने कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी है।
ये संबंध आपसी भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं।
फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत की सफल राजकीय यात्रा का ज़िक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और मजबूत करने के मकसद से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अपने लोगों की तरक्की के लिए मिलकर काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।
PM Modi Seychelles visit – प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सम्मान मिलेगा।
उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक मौका बताया जो उन मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है जो दोनों देशों को आपस में जोड़ते हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे सेशेल्स में रहने वाले जीवंत भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
इस समुदाय ने पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स के बीच खास दोस्ती को संजोकर रखा है और दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के तौर पर काम करता है।
PM Modi Seychelles visit – इस यात्रा के नतीजों पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते और मजबूत होंगे।
हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ेगा और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के साझा विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
