Advertisement

आज PM मोदी करेंगे स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 और अमृत 2.0 की शुरुआत

देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली में स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और अमृत मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे।

Advertisement

 

इन दोनों ही योजनाओं को देश के सभी शहरों को ‘कचरा मुक्त’ और ‘जल सुरक्षित’ बनाने की महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए तैयार किया गया है।

 

ये दोनों मिशन भारत में तेजी से शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का संकेत देने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य 2030 की उपलब्धि में योगदान करने में भी मददगार होंगे। 

क्या है अमृत 2.0?  

इस योजना का लक्ष्य 4,700 शहरी स्थानीय निकायों में सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति करना है। इसके तहत इन शहरों में 2.68 करोड़ नल कनेक्शन और 500 अमृत शहरों में सीवरेज और सेप्टेज का शत-प्रतिशत कवरेज होगा। इससे शहरी क्षेत्रों में करीब 10.5 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari