Pm modi

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पोप फ्रांसिस से मुलाकात

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वेटिकन सिटी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से अकेले में मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरोन कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

इटली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री पोप से पहले व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।’’

Share from here