Advertisement
PM Modi Uttarakhand Visit

PM Modi Uttarakhand Visit – पिथौरागढ़ में पीएम मोदी ने की पार्वती कुंड की पूजा, 4200 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तराखंड

PM Modi Uttarakhand Visit – पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे के दौरान पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुँचे और पार्वती कुंड में पूजा की। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

Advertisement

इस दौरे के दौरान पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुंजी गांव के लोगों के साथ वे संवाद भी करेंगे।

PM Modi Uttarakhand Visit

देश की सीमा से सटे गांव गुंजी में पीएम मोदी सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। उनसे सीमा के हालात पर चर्चा होगी। इसके बाद वे गुंजी गांव लोगों के साथ भी संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे जागेश्वर, जिला अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे।

पिथौरागढ़ को पीएम मोदी 4200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। कई योजनाओं का यहां शिलान्यास होगा। वहीं, कई योजनाओं का लोकार्पण भी होना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari