Advertisement

प्रधानमंत्री आज करेंगे सरदारधाम भवन का लोकार्पण

अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदारधाम भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। साथ ही इस परियोजना के दूसरे चरण का भूमि पूजन कर शिलान्यास भी करेंगे।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

 

परियोजना के दूसरे चरण में कन्या छात्रालय बनना है। इसमें 2,000 कन्याओं के लिए छात्रावास की सुविधा होगी। पीएमओ के मुताबिक, सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक बदलाव के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।

 

सरदारधाम में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। अहमदाबाद में वैष्णो देवी सर्कल के पास सरदारधाम परिसर में यह भवन बना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari