Advertisement

नबान्न अभियान – भाजपा पार्षद से लेकर पुलिसकर्मी तक कई हुए चोटिल , TMC बोली- फ्लॉप शो

कोलकाता

भाजपा के नबान्न अभियान’ के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सांतरागांछी और कोलकाता में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने महानगर और हावड़ा के विभिन्न इलाकों में बैरिकेड्स लगाये थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। जगह जगह पर पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। इसमें कई भाजपा समर्थक घायल भी हुए। पूर्व उपमेयर मीना पुरोहित को भी सिर पर चोट लगी है।

Advertisement

 इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को मारते हुए भी देखा गया। 

इन सब के बिच टीएमसी ने इस अभियान को फ्लॉप करार दिया है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अभियान में लोग नहीं थे। पूजा मंडप में इससे ज्यादा भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि क्या मीडिया के प्रचार में बिल्ली बाघ हो गई है? हताशामें भाजपा आग लगाती है, हिंसा करती है। शुभेंदु खुद पुलिस की गाड़ी में चले गये। दिलीप ने कहा, अभियान खत्म हो गया है। सुकांत ने कहा, अंत नहीं मैं बैठूंगा। सर्कस।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari