Advertisement
ppl 2026

PPL 2026 – तारा थंडर्स ने केजीएफ को 20 रनों से हराया

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। कोलकाता पुष्करणा प्रीमियर लीग(PPL 2026) में आज का पहला मुकाबला तारा थंडर्स और केजीएफ के बीच खेला गया।

Advertisement

PPL 2026

मुकाबला रारा थंडर्स ने 20 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर्स ने 184 रन बनाए। टीम की ओर से शेखर जोशी (83) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

इनके अलावा आशीष हर्ष ने 27 और दीपक पुरोहित ने 22 रन बनाए। केजीएफ की ओर से गेंदबाजी में मुकेश आचार्य ने 3, यशवर्द्धन पुरोहित ने 2, विश्वनाथ व्यास, रॉनित हर्ष और अविनाश पुरोहित ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में केजीएफ की टीम 19.1 ओवर्स में 164 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मुकेश आचार्य ने 39 रन की पारी खेली।

तारा थंडर्स की ओर से दीपक पुरोहित और अनुराग व्यास ने 3-3, विशाल व्यास ने 2 और अमित हर्ष, अभिषेक रंगा को 1-1 सफलता मिली।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari