Advertisement

Pradeep Sarkar – मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार का 68 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन

नेशनल अवार्ड विनर मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से परेशान थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बताया जा रहा है गुरुवार देर रात 2.30 बजे उन्हें दिक्कत महसूस हुई थी। उनका पोटैशियम लेवल काफी नीचे लेवल पर आ गया था।उन्हें 3 बजे के आसपास मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। 3.30 बजे प्रदीप सरकार ने आखिरी सांस (Pradeep Sarkar Death) ली। बता दें कि प्रदीप सरकार ने बतौर डायरेक्टर ‘परिणीता'(parineeta), ‘मर्दानी'(mardaani) के अलावा ‘हेलीकॉप्टर ईला’, ‘लागा चुनरी में दाग: जर्नी ऑफ ए वुमन’, ‘लफंगे परिंदे’ जैसी फिल्में दी हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari