Advertisement
Supreme Court

रामायण, महाभारत को अफीम बताने वाले वकील प्रशांत भूषण को सुप्रीम कोर्ट से झटका

देश

रामायण, महाभारत को बताया अफीम

प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा था कि जब जबरन लॉकडाउन के कारण देश को करोड़ों का नुकसान हुआ, तो सरकार दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत धारावाहिकों का प्रसारण शुरू कर लोगों को अफीम खिला रही है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

प्रशांत भूषण के इस ट्वीट को लेकर सेना के एक सेवानिवृत जवान जयदेव जोशी की शिकायत पर उनके खिलाफ गुजरात के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में उन धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सरकारी आदेशों पर बेवजह टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत भूषण को झटका

जिसे लेकर भूषण सुप्रीम कोर्ट पहुँचे। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत भूषण को झटका लगा है। कोर्ट ने कहा है की टीवी पर कोई भी किसी भी कार्यक्रम को देखने के लिए स्वतंत्र है, चैनल अपने मन मुताबिक कार्यक्रम टेलीकास्ट करने के लिए स्वतंत्र है।

प्रशांत भूषण के खिलाफ गुजरात में दर्ज एफआईआर के मद्देनजर पुलिस कार्रवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी और राज्य पुलिस से जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई सुनवाई के दौरान भूषण की दलीलें सुनने के बाद गुजरात पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया। न्यायालय ने राज्य पुलिस को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया। इस बीच खंडपीठ ने भूषण के खिलाफ किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई और उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी।

रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस से पहले लॉक डाउन के शुरुआत में दूरदर्शन ने रामायण को फिर से टेलीकास्ट करने का निर्णय लिया था और ये टेलीकास्ट इतना हिट रहा की अब रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना दिया, 16 अप्रैल को रामायण को 7 करोड़ 70 लाख लोग एक साथ देख रहे थे और ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari