ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को कल अंतिम विदाई दी जाएगा। कल वेस्टमिंस्टर एबे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम को लंदन पहुंचीं।
दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रिटेन पहुंच रहे हैं।
Share from here
