Advertisement
President Droupadi Murmu to visit West Bengal today

President Droupadi Murmu – राष्ट्रपति मुर्मू आज महाकुंभ में लगाएंगी डुबकी

देश

President Droupadi Murmu – संगम नगरी प्रयागराज में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आस्था की डुबकी लगाएंगी।

Advertisement

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार आज यानी 10 फरवरी को आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन ने कई पाबंदियां लागू की हैं।

अरैल, संगम, किले और बड़े हनुमान मंदिर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। संगम क्षेत्र में नावों का संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के संगम से लौटने के बाद ही नावों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari