Advertisement
breaking news

राष्ट्रपति चुनाव – शरद पवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

दिल्ली

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की बैठक खत्म हो गई है। इस मीटिंग को लेकर ममता बनर्जी ने बताया कि आज की बैठक में कई सीनियर नेता आए, साथ ही लेफ्ट के नेता भी शामिल हुए हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का एक ही उम्मीदवार होगा। 

Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई बैठक में शरद पवार ने राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बताया जा रहा है कि शरद पवार ने अभी राजनीति में सक्रिय रहने की इच्छा जताई है।

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए एक हफ्ते एक अंदर विपक्षी दलों के नेताओं की एक और बैठक होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari