Advertisement

‘ये लड़ाई लंबी चलेगी, हमें खुद को मजबूत करने की जरूरत’ – बाइडेन

विदेश

यूरोप के अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने पोलैंड की राजधानी में एक भाषण के दौरान पुतिन के लिए कहा कि, ‘यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है।’ उन्होंने कहा कि, क्रेमलिन का आक्रमण अब दूसरे महीने में है और यह युद्ध पुतिन के लिए रणनीतिक विफलता बन गया है। उन्होंने पुतिन को एक बार फिर युद्ध अपराधी बताया। वहीं यूक्रेन के शरणार्थियों के साथ मुलाकात के दौरान जो बाइडन ने पुतिन को कसाई तक कह दिया था।

Advertisement

 

बयान का लोगों ने निकाला दूसरा अर्थ

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जब कहा कि पुतिन को सत्ता में नहीं रहना चाहिए, तो बड़ी संख्या में लोग यह अर्थ लगाने लगे कि हो सकता है अमेरिका अब इस युद्ध में शामिल हो या फिर रूस में सत्ता परिवर्तन के लिए कुछ करे। यह बयान जब खूब फैला तो व्हाइट हाउस को आगे आना पड़ा।

 

व्हाइट हाउस ने इस बयान को लेकर स्पष्टिकरण जारी किया और बताया कि बाइडन का कहने के मतलब का कुछ और अर्थ निकाला जा रहा है, जबकि वह कहना कुछ औऱ चाह रहे थे। 

तेल के लिए रूस पर निर्भरता को यूरोप खत्म करे

जो बाइडेन ने कहा कि तेल के लिए रूस पर निर्भरता को यूरोप खत्म करे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपिय देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें। उन्होंने रूस को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नाटो देशों की सीमा में घुसने की कोशिश रूस न करे। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने एक बिलियन डॉलर की मदद की है।

 

बाइडेन ने कहा, ‘हम स्वतंत्रता की महान लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच, स्वतंत्रता और दमन के बीच की है। इस लड़ाई में हमें स्पष्ट नजरिया रखने की जरूरत है। यह लड़ाई दिन या महीनों में भी नहीं जीती जाएगी। आगे की लंबी लड़ाई के लिए हमें खुद को मजबूत करने की जरूरत है।’ 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari