Advertisement

राष्ट्रपति ने स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा वाले अध्यादेश को दी मंजूरी

देश

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की पृष्ठभूमि में गुरुवार को महामारी रोग (संशोधन) अधिनियम, 2020को लागू करने की मंजूरी दे दी है। उनके हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना जारी हो गई और कानून लागू हो गया है।

Advertisement

इसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला अब गैर-जमानती अपराध बन गया है। दोषी को सात साल की जेल और पांच लाख तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

केंद्र सरकार ने कोरोना (कोविड-19) महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लगे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हिंसक हमलों और दुर्व्यवहार की घटनाओं के मद्देनजर 123 साल पुराने महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने का कदम उठाया है। इस अध्यादेश के तहत स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला ने केवल गैरजमानती अपराध होगा बल्कि दोषी पाए जाने पर हमलावर को तीन महीने से पांच साल तक की सजा भी हो सकती है। साथ ही 50 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari