Advertisement
breaking news

राष्ट्रपति चुनाव – कांग्रेस और एनसीपी विधायक बोले – द्रौपदी मुर्मू को किया वोट

देश

आज राष्ट्रपति पद कब लिए चुनाव चल रहे हैं। इस बीच क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा होने लगी है। कांग्रेस और एनसीपी विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही।

Advertisement

ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।

असम से AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा करते हुए कहा है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद आपको नंबर पता चल जाएगा।

वहीं गुजरात मे एनसीपी विधायक कंधल एस जडेजा ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari