कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है।
उन्होंने बताया कि संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही, वे अपने घर पर आइसोलेट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इससे पहले वे तीन जून को कोरोना की चपेट में आ गई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Share from here
