सनलाइट, कोलकाता। गत वर्ष पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में भाजपा उत्तर कोलकाता सचिव लक्ष्मीनारायण ओझा के नेतृत्व में एक मौन जुलूस निकाला गया।
मानिकतला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 31 के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए निकले इस मौन जुलूस में बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडर भी शामिल हुए जिन्होंने तिरंगे के साथ मार्च किया।
ग्वालापारा में आ कर यह मौन जुलूस श्रद्धांजलि सभा में बदल गया। जुलूस में शामिल लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर तथा 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में राजेश राय, भोला प्रसाद सोनकर, दिलीप राम, पूर्णिमा चक्रवर्ती, सुजीता साहा, ओम प्रकाश यादव, बैजनाथ राय, किशन राजपूत, संजय कर, शशि गोड, श्यामल गुह़ो, विप्लव सरदार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे।
