Advertisement

राजाबाजार के चावल पट्टी में लगी आग, कई दुकानें खाक

कोलकाता

कोलकाता। राजाबाजार चावलपट्टी में रविवार दोपहर दोपहर दो बजे के करीब भयावह आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चावल पट्टी के 2ए गैस‌ स्ट्रीट की एक चार मंजिला इमारत से अचानक धुएं का गुब्बारा और आग की लपटें निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

Advertisement

अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंची। हालांकि आग तेजी से फैलती जा रही थी जिसे काबू करने के लिए आखिरकार 12 गाड़ियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे थे।

जहां आग लगी थी वहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें और इमारतें हैं जिसमें आग के फैलने की आशंका प्रबल थी। लोग काफी डरे हुए थे। सावधानी बरतते हुए कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला। जिस कमरे में आग लगी थी वहां बड़ी संख्या में लकड़ी के सामान मौजूद थे इसीलिए आग तेजी से फैलती चली गई थी।

बताया गया है कि आग में जलकर कई दुकानें खाक हो गई हैं। पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari