Advertisement
sunlight news

राहुल प्रियंका के साथ यूपी में धक्का मुक्की के प्रतिवाद में कोलकाता में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के घर जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का मुक्की के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन हुआ है। गुरुवार शाम के समय कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट मोड़ पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए। 
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को दलित और महिला विरोधी करार दिया। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया, उनके साथ धक्का मुक्की हुई। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari