पुलवामा में मुठभेड़, तीन आतंकी मारे गए, दो जवान शहीद

जम्मू कश्मीर

पुलवामा। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के जैनत्रंग खिरयू इलाके में मंगलवार हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के जवान और एसपीओ शाहबाज अहमद शहीद हो गए। मौके से तीनों आतंकियों के शव के अलावा हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान रईस अहमद डार निवासी योवास्तन त्राल के तौर पर हुई है। बाकी दो की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। सुरक्षाबल ने इलाके के घेर लिया है।

जैनत्रंग खिरयू इलाके में आतंकियों के होने की सूचना पर सुबह सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की।

सुरक्षाबलों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। हालाकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari