पुलवामा जिले के त्राल के पिन्ग्लिश इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ दोपहर से ही चल रही थी।
सुरक्षाबलों ने त्राल में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद रविवार सुबह से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम ने अंजाम दिया।
