Advertisement
breaking news

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वत मांगने के सबूत मिलने पर अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजय सिंगला से उनका पद छीना गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया है। उन्होंने ये जानने के बाद निर्णय लिया कि मंत्री कथित तौर पर निविदाओं के लिए एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari