Advertisement

कुमार विश्वास और तजिंदर बग्गा को बड़ी राहत, पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

पंजाब

पंजाब – हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए कवि कुमार विश्वास और बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत दी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा- यह ट्वीट पंजाब में आकर नहीं किए गए। उनके ट्वीट भड़काऊ नहीं है। राजनीतिक लोग जिस तरह एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, इससे कोई उन्माद नहीं फैलता।

Advertisement

कोर्ट का फैसला आने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्रिय छोटे भाई प्यारे अनुज भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो…पगड़ी सम्भाल जट्टा…

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari