हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन में पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत हो गई है। सिंगर मनमीत सिंह घूमने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे। लेकिन यहां बारिश और भूस्खलन के बाद से ही वह गायब थे और उनका शव अब कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है।
पुलिस अधिकारी विमुक्त रंजन (कांगड़ा) ने पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह के मौत की पुष्टि की है। बता दें कि मनमीत सिंह अपने भाई और चार दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने गए थे।
