Advertisement
TMC Manifesto 2026

TMC Manifesto 2026 – राष्ट्रपति शासन जैसे हालात – ममता बनर्जी ने BJP-चुनाव आयोग पर बोला हमला, मैनिफेस्टो जारी

बंगाल

TMC Manifesto 2026 – तृणमूल कांग्रेस ने आज अपना चुनाव मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे।

Advertisement

TMC Manifesto 2026

ममता बनर्जी ने इस दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि अघोषित नहीं घोषित प्रेसिडेंट रूल जारी कर दिया हैं।

सीएम ने कहा कि हमने सुना है कि चुनाव के बाद डिलिमिटेशन होगा। डिलिमिटेशन से NRC और सेंसस के ज़रिए और लोगों के नाम बाहर हो जाएंगे।

बंगाल के लोग बहुत डरे हुए हैं। बंगाल के लोगों को दबाया नहीं जा सकता। वे नहीं चाहते कि बंगाल राज्य रहे, बंगाल की पहचान बनी रहे, बंगाल का कल्चर बना रहे, बंगाल का टैलेंट बना रहे।

सीएम ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, वो करते हैं। ऐसा लगता है कि अब और डेवलपमेंट नहीं बचा है। हमने केंद्र द्वारा पैसे रोकने के बावजूद 1.2 करोड़ कच्चे घर दिए हैं। कच्चे घर को पक्का बनाएंगे, यह हमारा वादा है।

जब हम पावर में आए थे, तो पीने का पानी 2 लाख घरों में जाता था। अब यह 1 करोड़ घरों में जाता है। अगले एक-दो साल में, मैं चाहती हूं कि पीने का पानी सबके घरों तक पहुंचे।

ममता बनर्जी ने कहा कि ”विधवा भत्ता और वयस्क भत्ता के लिए कुछ बचा है। सर्वे चल रहा है। समय पर हो जाएगा। लक्ष्मी भंडार पहले ही बढ़ाया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि हम दुआरे चिकित्सा शुरू करेंगे। दुआरे सरकार पहले की तरह जारी रहेगा। हर ब्लॉक में दुआरे चिकित्सा कैंप लगेगा।

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि हमने बंगाल के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को टारगेट किया है। इसे बजट में पास किया गया है।

स्कूलों को मॉडर्नाइज़ किया जाएगा। ई-लर्निंग होगी। मॉडर्न टेक्नोलॉजी होगी। हम टीचर्स को अपॉइंट करना चाहते हैं। विरोधियों ने कोर्ट में केस किया। स्टूडेंट्स की किस्मत अधर में लटकी हुई है।

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 7 नए जिलों के निर्माण की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भौगोलिक पुनर्गठन द्वारा नगरपालिकाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

युवा साथी पर मेनिफेस्टो में बताया गया कि 21 से 40 साल के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने तक प्रति माह 1500 रूपए मिलेंगे। पहले इसकी अवधि 5 साल की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari