Advertisement
breaking news

Qatar Releases 8 Navy personnel 7 Back In India – कतर ने 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों को किया रिहा, 7 वतन लौटे

देश विदेश

Qatar Releases 8 Navy personnel 7 Back In India – कतर की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। इसमें से सात नौसैनिक भारत लौट आए हैं।

Advertisement

Qatar Releases 8 Navy personnel 7 Back In India

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए बयान में इसकी जानकारी दी गई है। भारत ने कतर की अदालत के जरिए आठों भारतीय नागरिकों को रिहा किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

इन्हें कतर की अदालत ने मौत की सजा भी सुना दी थी, जिसके बाद इनकी रिहाई मुश्किल हो गई थी। खाड़ी देश की अदालत की तरफ से मौत की सजा का ऐलान किया गया था।

जवाब में भारत ने अपने कूटनीतिक चतुराई पेश करते हुए, इसके खिलाफ अपील की थी। 28 दिसंबर, 2023 को भारत की अपील को ध्यान में रखते हुए आठों नागरिकों को सुनाई गई मौत की सजा पर रोक लगा दी गई थी।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया, भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए अल-दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। उनमें से आठ में से सात भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए हैं।

Qatar Releases 8 Navy personnel 7 Back In India – मंत्रालय ने आगे कहा, हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी सुनिश्चित करवाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।

अब देश वापस आ चुके नौसेना के दिग्गजों ने अपनी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को धन्यवाद दिया

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari