Advertisement
sunlight news

रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का निधन, सीएम ने जताया दुख

कोलकाता

कोलकाता।  प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का शनिवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया है। वह 85 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उम्र जनित कई बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। 1935 में कोलकाता में जन्मीं पूर्वा दाम ने रवींद्र संगीत को अपने सुर से नया आयाम दिया। 80 के दशक में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। रवींद्र संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 2013 में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से उन्हें ‘संगीत सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।

 

उनके निधन पर बांग्ला संगीत जगत में शोक की लहर है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पूर्वा दाम के करीबी संबंध थे। ममता के अनुरोध पर उन्होंने राज्य सरकार के कई अनुष्ठानों में रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया था। बीमारी के समय भी ममता नियमित रूप से उनकी खबर लेती थीं।  आज के अत्याधुनिक जमाने में रवींद्र संगीत को युवाओं तक ले जाने में पूर्वा दाम का उल्लेखनीय योगदान  रहा है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari