Advertisement
sunlight news

छठ पूजा – रविंद्र सरोवर में प्रवेश की कोशिश,  सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता के रविंद्र सरोवर में छठ पूजा की मनाही के बावजूद शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने सरोवर परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। 

Advertisement

बालीगंज से लेक गार्डेन  की ओर जाने वाली सड़क के रास्ते कुछ लोगों ने सरोवर के तीन नंबर गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने वहां लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उनसे उलझ गए और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई।

हालांकि किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। दूसरी तरफ लेक गार्डन स्टेशन के चारों ओर आरपीएफ की तैनाती की गई है ताकि कोई भी अंदर प्रवेश ना कर सके। उल्लेखनीय है कि इस साल रविंद्र सरोवर में छठ आयोजित करने पर रोक लगा दी गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari