Advertisement

Rabindranath Tagore – 22वें श्रावण पर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता

Rabindranath Tagore – 22वें श्रावण (बाईशे श्रावण) के अवसर पर कविगुरु रबींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि कोलकाता स्थित उनके पैतृक आवास जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे।

Advertisement

Rabindranath Tagore

शनिवार को जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्निमित्रा पॉल, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, विजय ओझा, रुद्रनील घोष, तमोघ्न घोष सहित अन्य नेता पहुँचे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नेताओं ने कविगुरु के साहित्य, संस्कृति और उनके जीवन दर्शन को याद किया।

22वें श्रावण के अवसर पर सुबह से ही जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में कविगुरु को नमन करने के लिए श्रद्धालुओं और आम लोगों का तांता लगा रहा।

राज्यभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आज रबींद्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari