Advertisement

पुणे – रेडियोलॉजिस्ट कोरोना पॉजिटिव,144 गर्भवती महिलाएं क्वारेंटाइन

अन्य

पुणे जिले के शिरुर में एक रेडियोलॉजिस्ट को कोरोना होने से उनके संपर्क में आई 144 गर्भवती महिलाओं को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। शिरुर जिला परिषद के विशेष कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा कि आशा वर्कर इस डॉक्टर के संपर्क में आई अन्य गर्भवती महिलाओं की तलाश कर रही हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुणे जिले की शिरुर तहसील में स्थित शिक्रापुर में सोनोग्राफी सेंटर चलाने वाले डॉक्टर को तकलीफ होने लगी थी। इसलिए डॉक्टर की कोरोना जांच की गई और जांच रिपोर्ट में डॉक्टर को कोरोना होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद बुधवार को ही डॉक्टर के परिवार वालों की भी कोरोना जांच की गई और पूरे परिवार को क्वारेंटाइन कर दिया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी भगवान पवार ने कहा कि सोनोग्राफी सेंटर में पिछले पांच दिनों में जांच के लिए 34 गांव की 144 गर्भवती महिलाओं को ढ़ूढक़र उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इस सोनोग्राफी सेंटर में आई अन्य गर्भवती महिलाओं की तलाश आशा वर्कर कर रही हैं। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari