Advertisement

मशहूर शायर राहत इंदौरी हुए कोरोना संक्रमित, बोले दुआ कीजिये इसे हरा दूँ

मध्य प्रदेश

मशहूर शायर राहत इंदौर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इसकी जानकारी दी है। वह इंदौर के कोविड अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुझे और मेरे परिवार के लोगों को फोन कर परेशान नहीं करें।

Advertisement

राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो अस्पताल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के दूसरे लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari