Advertisement
sunlight news

राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग

देश

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग, राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक ऑनलाइन गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा।    देशी गायों और इसके फायदे के बारे में छात्रों और आम लोगों के बीच रुचि पैदा करने के लिए 25 फरवरी को इसका आयोजन किया गया है।

Advertisement

 

अपनी तरह की इस पहली परीक्षा की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने कहा कि वार्षिक तरीके से परीक्षा का आयोजन होगा।

 

बिना किसी शुल्क के कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज स्तर के छात्र और आम लोग हिस्सा ले पाएंगे। उन्होंने कहा, ”देशी गायों के बारे में छात्रों और नागरिकों के बीच जन जागरुकता पैदा करने के लिए कामधेनु आयोग ने गौ विज्ञान पर राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि आयोग गौ विज्ञान पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है।

 

कथीरिया ने कहा कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के नतीजों की तुरंत घोषणा कर दी जाएगी और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। होनहार उम्मीदवारों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari