Rahul Gandhi – कोलकाता में 23 अप्रैल को होने वाली राहुल गांधी की होने वाली जनसभा रद्द कर दी गई है।
Rahul Gandhi
कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि शाम 6 बजे तक इंतज़ार करने के बावजूद पुलिस की मंज़ूरी नहीं मिली।
कोलकाता में यह रैली चुनावी अभियान के तहत 23 अप्रैल को होनी थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अब 25 या 26 अप्रैल को रैली आयोजित करने के लिए एक नया आवेदन जमा किया जाएगा।
