Advertisement
sunlight news

राहुल गांधी ने कहा- मैं अब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं, सीडब्ल्यूसी जल्द तलाशे नया नाम

दिल्ली

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि वह अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहे हैं और कांग्रेस कार्य समिति को जल्द ही नया अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए।

Advertisement

राहुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुनना चाहिए। वह इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं। वह अपना इस्तीफा दे चुके हैं और अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं। कांग्रेस कार्य समिति को जल्द ही बैठक करनी चाहिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।

कांग्रेस में चल रहे इस संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिले। यह बैठक करीब 40 मिनट चली। इससे पहले पार्टी के पांच मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया था। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद 25 मई को पार्टी मुख्यायल में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके बाद से पार्टी में कई स्तरों पर उन्हें मनाने की कोशिशें होती रही हैं और राहुल गांधी अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari