Advertisement
RAHUL Gandhi On Ram mandir pran pratishtha

Rahul Gandhi की सुरक्षा पर खतरा…..खरगे की अमित शाह को चिट्ठी

देश

Rahul Gandhi के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

Advertisement

Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद एफआईआर दर्ज हो गई। अब राहुल की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चिंता जताई है।

खरगे ने असम में यात्रा के दौरान सुरक्षा मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र में खरगे ने पिछले कुछ दिनों सुरक्षा में हुई चूक का हवाला दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में कहा कि मणिपुर से मुंबई के लिए 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के असम पहुंचने के बाद कुछ ऐसे मौके आए जब असम पुलिस जेड प्लस सिक्योरिटी पाए हुए राहुल गांधी की सुरक्षा में आना चाह रही थी।

खरगे ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश से जब कांग्रेस की यात्रा वापस असम के सोनितपुर जिले में आई तब, वहां के स्थानीय सुपरिटेंडेंट, जो कि सीएम सरमा के भाई भी हैं, ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस की यात्रा पर हुए हमले को किसी दर्शक की तरह देखा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari