राहुल सिन्हा ने प्रचार के दौरान की भैरोंबाबा की पूजा

कोलकाता
सनलाइट, कोलकाता। उत्तर कोलकात्ता के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने आज पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया।
इस पदयात्रा में पार्षदा मीना देवी पुरोहित, पार्षद एवं प्रदेश सचिव विजय ओझा, जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, युवामोर्चा अध्यक्ष श्याम जयसवाल, मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज सिन्घानिया, कुशल पांडे, आकाश मिश्रा, मानव शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, कमलेश सिंह, नारायण शर्मा, उत्तम माली, पंकज नाहटा, मुकेश व्यास सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैंकड़ो की संख्या में समर्थक शामिल थे।
वार्ड 22 और 25 के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए बांसतल्ला स्थित भैरो बाबा के मंदिर में राहुल सिन्हा ने फुल माला चढ़ा कर पूजा की और सभी के साथ भैरो बाबा के जयकारे लगाए।
पदयात्रा का समापन गणेश टाकीज के निकट हुआ जहां 3 साल पहले हुए ब्रिज हादसे में जान गंवाने वालो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी जिसका आयोजन भाजपा उत्तर कोलकात्ता के बस्ती सेल और स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
इससे पहले सीआईटी पार्क में राहुल सिन्हा ने कैलाश विजयवर्गीय, शिशिर बाजोरिया, राजेश राय, चंदा खरवार, लक्ष्मी ओझा, चन्द्र शेखर बासोटिया पार्टी कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठकर मै भी चौकीदार हुँ कार्यक्रम देखा।
यह कार्यक्रम उत्तर कोलकात्ता जिला भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था। बड़ी स्क्रीन के साथ ही साउंड सिस्टम और लाईट की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम के दौरान संजय मण्डल, आनंद खरवार, कपिल जयसवाल आदि सक्रिय थे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद दुसरी पार्टियों से आए कुछ लोगों को पार्टी का झन्डा पकड़ा कर भाजपा में शामिल किया।
Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *