Advertisement

राहुल सिन्हा ने अहिरिटोला घाट पर की पूजा

कोलकाता

सनलाइट,कोलकाता। चैती छठ पूजा के अवसर पर भाजपा उत्तर कोलकात्ता के प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने अहिरिटोला घाट पर जाकर अस्त होते सुर्य की पूजा अर्चना की।

Advertisement

पूजन के बाद राहुल सिंहा ने सभी व्रतधारियों को चैती छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करे यही कामना है।

यह पावन पर्व हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देता है। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे खुशी है की आप सभी के साथ पूजा करने का मुझे सौभाग्य मिला।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय, उपाध्यक्ष चंदा खरवार, संजय मण्डल, आनंद खरवार, चंदन सिंह आदि ने भी राहुल सिन्हा के साथ पुजा की और पहला अर्घ दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उपास्थित हो कर पूजा में भाग लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *