breaking news

रायगंज – गेंद समझ खेलते समय विस्फोट, एक घायल

बंगाल

गेंद समझ खेलते समय हुए विस्फोट में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर दिनाजपुर के रायगंज के गांव में घटी इस घटना में 13 वर्षीय लड़के का बायां हाथ उड़ गया. चेहरे पर भी चोट आई है। लड़के की मां ने दावा किया कि लड़का कल घर में गेंद समझकर एक गोल वस्तु ले आया। खेलते खेलते विस्फोट हो गया। घायल किशोर का इलाज रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। रायगंज थाने की पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

Share from here