Advertisement
breaking news

12 मई से शुरू हो सकती है पैसेंजर ट्रेन, कल शाम 4 बजे से होगी बुकिंग

देश

कोरोना के कारण लॉकडाउन में बंद पड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू हो सकता है। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना का निर्माण भी किया है। शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी।

Advertisement

भारतीय रेल की योजना है कि 12 मई से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जाए, शुरुआत 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ होगी। ये ट्रेनें विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी। 

कल से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 4 बजे से इन ट्रेनों की बुकिंग की जा सकेगी। ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari