Advertisement

राजभवन पर रखी जा रही है निगरानी :  राज्यपाल

कोलकाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को आरोप लगाया है कि राजभवन की जासूसी की जा रही है। धनखड़ ने दावा किया कि उनके पास इस बात के साक्ष्य हैं और इसकी जांच चल रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे ही राजभवन की ओर से चल रही जांच पूरी हो जाएगी, वैसे ही कानूनी कदम उठाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर राजभवन कोलकाता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दौरान राज्यपाल धनखड़ ने यह आरोप लगाया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari