Advertisement

Raj Kapoor – ग्रेट शो मैन राज कपूर की 101वी जन्म जयंती मनाई गई, पुस्तक आवरण का हुआ लोकार्पण

कोलकाता


सनलाइट, कोलकाता। Raj Kapoor की 101वीं जन्म जयंती पर कोलकाता के कलाकार स्ट्रीट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

Raj Kapoor

इस कार्यकम में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मेरे राजकपूर पुस्तक के आवरण का लोकार्पण किया गया।

पी शीतल हर्ष द्वारा संकलित पुस्तक के आवरण का अनावरण करते हुए संजय बिनानी ने कहा कि ग्रेट शो मैन राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया और एक पहचान दी थी।

उन्होंने कहा कि राज कपूर सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज की एक कॉलेज थी जिन्हें देख समझ कर कई फिल्म डायरेक्टर ने अच्छा मुकाम हासिल किया।

टीएमसी प्रवक्ता स्वयं प्रकाश पुरोहित ने कहा कि राज कपूर की फिल्मों ने समाज को हमेशा सही राह दिखाने का प्रयास किया।

वामपंथी चिंतक केशव भट्टर ने कहा कि आवारा जैसी कालजई सिनेमा ने मध्य एशिया और रूस में जो राज कपूर का मुकाम बनाया उसे आज तक कोई छू नहीं पाया।

मेरे राज कपूर पुस्तक के संकलनकर्ता पी शीतल हर्ष ने बताया कि इस पुस्तक में राज कपूर के जीवन के कुछ पहलू, उनके काम पर प्रकाश डाला गया है और देश के कई लोगों के राज कपूर पर आलेख प्रकाशित किए गए है।

इस अवसर पर  शिव कुमार व्यास, शिव थानवी, विजय व्यास, विजय ओझा, दीपक हर्ष ने राज कपूर के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शारदा ने की। आगंतुकों का आभार अशोक भादानी ने किया। संचालन दामोदर व्यास ने किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari