Advertisement
breaking news

Raja Raghuvanshi – सोनम ने कराई पति राजा की हत्या, यूपी में मिली, 3 और गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

Raja Raghuvanshi – मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है।

Advertisement

Raja Raghuvanshi

मेघालय पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। इसके लिए उसने अपराधियों को सुपारी दी थी।

राजा की हत्या के बाद सोनम मेघालय से गाजीपुर भाग गई थी, जिसे पुलिस ने 17 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, सोनम को शहर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सोनम को शहर के ही एक सेंटर में रखा गया है।

उसने खुद एमपी में घरवालों को फोन किया और गाजीपुर में होने की सूचना दी। सोनम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में खाई में मिली थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari